28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
शादी में आई 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Play video

शादी में आई 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आईजी, एसपी सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 8 Dec 2023, 5:29 PM IST

परिजनों के साथ शादी में शामिल होने आई 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बच्ची को गंभीर हालत में दौसा से जयपुर के जेके लोन अस्पताल में रैफर किया गया। जहां शुक्रवार को डॉक्टर्स की टीम ने बालिका का ऑपरेशन कर उपचार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी उमेशचंद्र दत्ता, एसपी वंदिता राणा सहित कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

घटना को लेकर दौसा के महिला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पीडि़ता के पिता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार शहर के सैंथल मोड़ स्थित एक होटल के मैरिज गार्डन में गुरुवार रात शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान बालिका को नींद आ गई तो उसकी मां रात करीब साढ़े नौ बजे होटल के कमरे में सुलाकर शादी समारोह में चली गई। कमरे में दो-तीन अन्य बच्चे भी सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने बालिका के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया।

रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बच्ची को लेकर मां घर चली गई। वहां खून देखकर दरिंदगी का पता चला और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी गई। वारदात का पता लगते हुए पुलिस एक्टिव हुई और जांच में जुट गई। रात को होटल व मैरिज गार्डन में मौजूद कई लोगों की तलाशी ली गई, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक आरोपी पकड़ में नहीं आया।

इधर, पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने भी जेके लॉन अस्पताल पहुंचकर बालिका की कुशलक्षेम जानी। साथ ही सरकार से आरोपी को शीघ्र पकड़कर कड़ी सजा दिलाने तथा बालिका व परिवार की सहायता करने की मांग की।


इनका कहना है…

जेकेलॉन अस्पताल पहुंचकर बच्ची की हालत जानी है। उसकी तबीयत िस्थर है। अस्पताल प्रशासन ने टीम बनाकर मेडिकल मुआयना किया है। बच्ची के पिता और डॉक्टरों से भी चर्चा की गई। महिला पुलिस की टीम भी अस्पताल में है। पिता की रिपोर्ट पर महिला थाने में मामला दर्ज कर एसपी के निर्देशन में एएसपी के नेतृत्व में टीम हर पहलु को देखते हुए समग्र तरीके से जांच कर रही है। जयपुर से भी फोरेसिंक टीम व डॉग स्कवायड आई है। जांच अभी शुरुआती स्टेज पर है।

उमेशचंद्र दत्ता, आईजी जयपुर रेंज