7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
नईनाथ धाम की पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Play video

नईनाथ धाम की पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रास्ते में दर्जनों जगह किया स्वागत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 14 Feb 2025, 4:17 PM IST

दौसा. नांगल राजावतानउपखण्ड के ग्राम देहलावास स्थित हीरामल बाबा व सूरजमलराज भोमिया के स्थान से शुक्रवार को नईनाथ धाम बासखों की चतुर्थ पदयात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। पदयात्रा ध्वज पूजन के बाद यात्री नाचते गाते हुए रवाना हुए। पदयात्रा में देहलावास, मलवास, खेड़ावास, नांगल राजावतान, बिदरखा, पिलारामा, सुनारपुरिया, माण्डेडा, खानवास, बस्सी, जयपुर, बाड़मेर के भक्तों का सैलाब उमडा।

पदयात्रा में पट्टेबाजों ने जगह-जगह करतब दिखाए। ध्वज पूजन के बाद पदयात्रा जयकारे लगाते रवाना हुई। रास्ते में दर्जनों जगह-जगह स्वागत किया गया। नांगल राजावतान व लवाण थाना पुलिस भी जाप्ते के साथ तैनात रही और वाहनों एक तरफ डायवर्ट कर निकाला गया। कस्बे में जगह-जगह यात्रा को अल्पाहार व ठंडा पेयजल की व्यवस्था भी की गई। ड्रोन से यात्रा की निगरानी की गई। महिलाएं व पुरुष अलग-अलग परिधान में डीजे की धुन पर चल रहे थे।

बाहर से आए कलाकार करतब दिखाते नजर आए। फूल बरसाकर स्वागत किया गया। स्टेट हाइवे पर एक तरफ वाहनों की लाइन लग जाने पर पुलिस ने डायवर्ट कर निकाला। यात्रा में अखंड ज्योति व बाबा का धूणा भी लेकर चल रहे। यात्रा में दो हजार से अधिक लोग शामिल थे।