29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
टकराव से पहले सभा में राज्य सरकार पर जमकर बरसे किरोड़ी, राठौड़ व बेनीवाल
Play video

टकराव से पहले सभा में राज्य सरकार पर जमकर बरसे किरोड़ी, राठौड़ व बेनीवाल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 15 May 2019, 8:55 AM IST

दौसा. दौसा रेलवे स्टेशन पर किरोड़ी समर्थकों व पुलिस में टकराव से पहले संत सुंदरदास स्मारक के समीप सभा आयोजित की गई। सभा में पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, हनुमान बेनीवाल व जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीना समेत कई नेता शामिल हुए। सभा में सभी नेता राज्य सरकार पर जमकर बरसे। नेताओं ने कहा कि अलवर के थानागाजी में सामूहिक बलात्कार का जो मामला हुआ है, वह जघन्य अपराध है। डॉ. किरोड़ी ने अलवर एसपी, थानेदार व जांच अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने, मुख्यमंत्री के इस्तीफा नहीं देने पर बर्खास्त करने, प्रकरण की सीबाआइ जांच तथा पीडि़ता को 50 लाख का आर्थिक पैकेज आदि कई मांग की।

 


सभा में डॉ. किरोड़ी लाल मीना, राजेन्द्र राठौड़, हनुमान बेनीवाल, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीना, पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी, भाजपा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश घोषी, जगमोहन मीना, रामबिलास डूंगरपुर, दौलत राम मीना, केदार मीना, राजेन्द्र महुवा, राष्ट्रीय कवि गफ्फार खान, सनी खान, धुंधीराम मीना, हितेश्वर बैरवा, सिकंदर पंजाबी, सुनीता सैनी, राजेश शर्मा व लोकेश शर्मा सहित कई नेता थानागाजी प्रकरण पर जमकर बरसे।