5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
जीप-ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत, दर्दनाक हादसे ने महिला की थामी सांसे, हादसा देख रह गए हैरान
Play video

जीप-ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत, दर्दनाक हादसे ने महिला की थामी सांसे, हादसा देख रह गए हैरान

www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

दौसा

image

Rajesh

Aug 04, 2018

दौसा। बाँदीकुई-अलवर मेगा हाईवे पर जयसिंहपुरा फाटक के पास जीप-ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी तेज थी कि जीप व ट्रक दोनों ही पलट गए।

 

घायलों को जयपुर किया रैफर

जानकारी के अनुसार हादसे में 1 बालक व 3 महिलाओं सहित 11 लोग हो घायल हो गए। सूचना पर बसवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बांदीकुई अस्पताल में पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार कर गंभीर हालत में चिकित्सालय से जयपुर रैफर कर दिया है। बांदीकुई सीओ नवाब खान भी मय जाब्ते के अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

 

इलाज के दौरान महिला ने दम तौड़ा

बताया जा रहा है जीप राजगढ़ की तरफ से बांदीकुई आ रही थी। ट्रक बांदीकुई से अलवर की ओर जा रहा था। उसी दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे की वजह क्या रही यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन, दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं हादसे में घायल हुए एक महिला अंगूरीदेवी बैरवा निवासी समेल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।