7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन
Play video

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 18 Apr 2025, 9:29 PM IST

दौसा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भांडारेज व सिकराय की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में इन्दिरा गांधी सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिवराम मीना ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर ईडी ने आरोप पत्र दाखिल किया है। यह पूरी तरह केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर किया गया है। भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जब-जब भाजपा के खोखले विकास के दावे बेनकाब होते हैं, तब-तब वह जांच एजेंसियो का सहारा लेकर सच्चाई को दबाने की कोशिश करती है। मंड़ल अध्यक्ष खेमराज मीना ने कहा कि मामला राजनीति से प्रेरित है। हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। भांडारेज ब्लॉक अध्यक्ष लटूरमल सैनी ने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस कानूनी तरीके से लड़ेगी और न्याय मिलेगा। इस दौरान सिकंदरा मंड़ल अध्यक्ष महेश डोलिका, प्रहलाद मीना, प्रकाश मुंडियाखेड़ा, विनोद पीलोड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।