7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
दौसा. बाबा श्याम के जयकारों से गूंजी देवनगरी
Play video

दौसा. बाबा श्याम के जयकारों से गूंजी देवनगरी

श्याम मंदिर चरणधाम के पाटोत्सव का आगाज, 108 आसनों पर होगा संगीतमय मानस पाठ
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 1 Feb 2025, 2:59 PM IST

दौसा. श्रीश्याम मंदिर चरणधाम दौसा के 24वें पाट महोत्सव का आगाज हुआ। पहले दिन सुबह देवनगरी दौसा में भव्य मंगल कलश एवं रामायण पोथी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
सहजनाथ महादेव मंदिर से मानगंज व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौधरी व मुख्य यजमान मदनलाल मुरारीलाल बेंवाल ने पूजन कर शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लालसोट रोड, नया कटला, मानगंज, नई मंडी रोड होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संगठनों व लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बाबा श्याम के जयकारे गूंजे तथा बैण्डबाजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
शोभायात्रा के साथ रथ में सवार श्याम प्रभु के दरबार की आरती उतार कर दर्शन लाभ प्राप्त किया। शाही लवाजमे के साथ 1100 कलश लेकर महिलाएं, 251 ध्वज व 108 रामायण की पोथी लेकर पुरुष श्रद्धालु चल रहे थे। केसरिया परिधानों में सडक़ों पर महिलाओं की लंबी कतार नजर आई। श्याम मंदिर चरण धाम पर फाल्गुनी मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। मंदिर पहुंचकर यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी वितरित की गई।
शाम को भजन रस गंगा का आयोजन शुरू हुआ। इसमें कलाकारों ने एक से बढ$कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य यजमान राधामोहन, अंकित कुमार, केतन कुमार, विरेन रावत ने कलाकारों का स्वागत किया। पाटोत्सव के दौरान श्याम मंदिर चरण धाम पर आकर्षक सजावट की गई। वहीं बाबा श्याम का अलौकिक दरबार भी सजाया गया। (ग्रामीण)
भागवत कथा 7 फरवरी तक : पाटोत्सव के तहत 1 से 7 फरवरी तक श्याम मंदिर में दोपहर 1 से 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ अचल कृष्ण शास्त्री शुकताल वाले के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। इसमें मुख्य यजमान फूला देवी, मोहनलाल, रमेश चन्द, महेश कुमार खंडेलवाल होंगे। बसंत पंचमी पर 2 फरवरी को सुबह 7.15 बजे श्याम प्रभु का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। सत्यनारायण हितेश कुमार, पंकज कुमार विजयवर्गीय इसके मुख्य यजमान रहेंगे। 8 फरवरी को सुबह 8 बजे 108 आसनों पर संगीतमय रामचरितमानस के अखंड पाठ शुरू होंगे। इसमें मुख्य यजमान ओमप्रकाश नरेंद्र कुमार आमेरिया होंगे। 9 फरवरी को सुबह 10 बजे त्रिवेणी धाम के संत श्रीराम रिछपालदास के प्रवचन होंगे। स्वागताध्यक्ष विजय कुमार संजय मित्तल होंगे। 10.30 बजे पूर्णाहुति व दोपहर 2 बजे से प्रसादी वितरित होगी।