7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
गैस सिलेंडर फटा, नकदी सहित घरेलू सामान जला
Play video

गैस सिलेंडर फटा, नकदी सहित घरेलू सामान जला

तीन छप्परपोश जलकर राख, नहीं पहुंची दमकल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 19 Feb 2025, 2:51 PM IST

दौसा. लवाण उपखंड की ग्राम पंचायत पीपल्या चैनपुरा के गांव गुढ़ा कीरतवास में मंगलवार रात आठ बजे भोजन बनाते समय सिलेंडर भभक कर फट गया। इससे तीन छप्परपोश जलकर राख हो गए, वहीं नकदी समेत हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर एएसआई विजय मीणा जाप्ते के साथ पहुंचे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया।

सरपंच बनवारी लाल मीणा, हल्का पटवारी देवेन्द्र सिंह और दीपक शर्मा ने बताया कि मीठालाल मीणा व कमलेश दोनों भाई के कच्चे घर थे। ये दोनों भाई बाहर रहते हैं। मंगलवार रात को भोजन बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली और देखते-देखते ही सिलेंडर फट गया। धमाके की बहुत तेज आवाज आने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तीनों छप्परपोश घर जलकर राख हो गए। घरों में रखी नकदी, जेवरात, बैंक डायरी सहित आवश्यक सभी दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया। खाने का अनाज सहित मात्र तन का कपड़ा ही बचा। ग्रामीणों ने रात को रजाई व खाने के लिए भोजन दिया। दिन में भी पेड़ की छांव के नीचे भोजन बनाने को मजबूर हुए। राजस्व विभाग ने भी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को देने की कही। सरपंच बनवारी लाल मीणा ने बताया कि सूचना के बावजूद दमकल नहीं पहुंची, वहीं बिजली नहीं आने व पास में पानी की व्यवस्था नहीं होने से आग को नहीं बुझा सके।