7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
श्याम मंदिर के पाटोत्सव पर धूमधाम सेे मनाया नन्दोत्सव, झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
Play video

श्याम मंदिर के पाटोत्सव पर धूमधाम सेे मनाया नन्दोत्सव, झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

108 आसनों पर संगीतमय रामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन आठ फरवरी को
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 6 Feb 2025, 1:25 PM IST

दौसा. श्री श्याम मंदिर चरणधाम दौसा के 24वें पाट महोत्सव पर आयोजित भागवत कथा में धूमधाम से नन्दोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण की बाल रूप की सजीव झांकी सजाई गई। जो आकर्षण का केन्द्र रही। महिलाओं ने बधाई गीत गाए तो श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाए। उपहार भेंट किए गए तो टॉफियां व मिठाई वितरित की गई। कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी व जयकारों से दौसा देवनगरी गूंज उठी। कथा अचलकृष्ण शास्त्री ने कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी होती है। मनुष्य को दुख में नहीं सुख में भी हरिस्मरण करना चाहिए। कथा श्रवण से मोक्ष की प्रा​प्ति संभव है। संयोजक राजेश ठाकुरिया ने बताया कि आठ फरवरी को 108 आसनों पर संगीतमय रामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन होगा। कथा के अंतिम दिन नौ फरवरी को त्रिवेणीधाम के संत रिछपालदास महाराज के आशीर्वचन होंगे। जिसके स्वागताध्यक्ष विजयकुमार, संजय मित्तल होंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे बाद पंगत प्रसादी वितरण का आयोजन होगा। कथा के दौरान प्रतिदिन बाबा श्याम की आकर्षक झांकी सजाई जा रही है।