7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
सजाया दरबार, शोभायात्राओं में गूंजी जय-जयकार
Play video

सजाया दरबार, शोभायात्राओं में गूंजी जय-जयकार

शहर के बजरंग मैदान से मोड़ा बालाजी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें ध्वज लेकर सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 13 Apr 2025, 3:14 PM IST

दौसा. जिलेभर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। मंदिरों की रोशनी से सजावट की गई। बालाजी की मनमोहक झांकी सजाकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से देर रात तक मंदिरों में बजरंग बली के जयकारों की गूंज सुनाई पड़ रही थी। शहर के मोड़ा के बालाजी, पीलू वाले बालाजी, डगलाव वाले बालाजी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, फलसा वाले बालाजी, वीर हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के बजरंग मैदान से मोड़ा बालाजी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें ध्वज लेकर सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
रथों में सजीव झांकी व बालाजी का दरबार सजाया गया। मोड़ा रायपुर बालाजी मंदिर पहुंचकर सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ किए गए। मन्दिर परिसर में श्रीराम-जय-राम, जय-जय-राम की रामधुनी की गई। पीलू वाले बालाजी के भी छप्पन भोग की झांकी सजाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

सजाई झांकी, गायकों ने दी भजनों की प्रस्तुति
दौसा
. हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीबारह आमली वाले बालाजी मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भगवानसहाय शर्मा बासगुढ़लिया ने बताया कि इस दौरान सुबह सात बजे लालसोट रोड सब्जी मंडी स्थित गणेश मंदिर से शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। जो कि विभिन्न मार्ग से होते हुए लालसोट बायपास पुलिया के पास कार्यक्रम स्थल श्रीबारह आमली वाले बालाजी मंदिर पहुंची। बालाजी की झांकी सजाई गई। सुन्दरकांड का पठन कर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।