7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
75 लाख रुपए की लागत से बने विद्यालय भवन को उद्घाटन का इंतजार
Play video

75 लाख रुपए की लागत से बने विद्यालय भवन को उद्घाटन का इंतजार

वर्तमान में जिस भवन में विद्यालय चल रहा है, उसकी छत की पट्टी भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 20 Apr 2025, 4:22 PM IST

दौसा.लवाण उपखंड मुख्यालय की पीली खाने वाली ढाणी में शिक्षा विभाग ने बच्चों को शिक्षा देने के लिए 75 लाख रुपए की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण करा तो दिया, लेकिन छह माह बाद भी विद्यालय भवन का उद्घाटन नहीं हुआ। ऐसे में बच्चों को अभी भी गंदगी फैली रही है विभाग को भी क ई बार अवगत करवाया है लेकिन छह माह से सही जवाब नहीं दे रहे हैं। ऐसे में बच्चों को पशुओं के बाड़े में बिठाकर शिक्षा दी जा रही है। वहीं जिस भवन में विद्यालय चल रहा है, उसकी छत की पट्टी भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीण संतोष,लाली, केशन्ता, सीता, नरेश और मनोहर लाल ने बताया कि ढाणी के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़े, इसलिए ढाणी में 75 लाख रुपए की लागत से भवन विद्यालय भवन का निर्माण करा दिया, लेकिन अभी तक उद्घाटन नहीं होने से भवन में धूल गंदगी फैली रही है। विभागीय अ​धिकारियों को अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 23 अप्रेल को बनियाना में प्रस्तावित विद्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में आने वाले जनप्रतिनि​धियों व अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी भगवतीप्रसाद मीणा ने बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण समग्र शिक्षा विभाग द्वारा हुआ है।,भवन बनकर तैयार है। गांव वाले किसी से भी उद्घाटन करवा सकते हैं व समग्र शिक्षा विभाग कार्यालय दौसा जाकर भी उद्घाटन के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।