7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
मौज-मस्ती करने के लिए दिया वारदातों को अंजाम, दो शातिर चोर गिरफ्तार
Play video

मौज-मस्ती करने के लिए दिया वारदातों को अंजाम, दो शातिर चोर गिरफ्तार

करीब 5 लाख कीमत का माल बरामद, दो मोटरसाइकिल जब्त
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 14 Apr 2025, 10:39 PM IST

दौसा. नांगल राजावतान थाना पुलिस ने करीब एक दर्जन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का करीब पांच लाख का सामान बरामद कर चोरी की घटनाओं में काम ली जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया।
थानाधिकारी हुसैन अली ने बताया कि क्षेत्र में बढ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट दिनेश अग्रवाल व सीओ चारूल गुप्ता के सुपरविजन में थानाधिकारी ने हैड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी अनिल कुमार मीना निवासी शीशवाली ढाणी नांगल राजावतान व मनीष कुमार मीना निवासी राजपुरा को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने पर दोनों को दो दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

इस तरह मिली सफलता
क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस टीम ने पिछले एक माह में करीब 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस टीम के सिपाही रामावतार स्वामी ने मुखबिर के माध्यम व घटनास्थल पर मिले चप्पलों के पगमार्क का मिलान करने पर संदिग्ध अनिल कुमार मीना व मनीष कुमार मीना को उनके घरों से डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर दोनों ने पिछले एक साल में की गई एक दर्जन से अधिक चोरी, नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। मौज मस्ती करने के लिए किश्तों पर मोटरसाइकिलें खरीद ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोटसाइकिलों की किश्त देने व एनर्जी ङ्क्षड्रक पीने, घूमने फिरने सहित दोस्तों के साथ पार्टी करने करने के शौक को लेकर चोरी की घटनओं को अंजाम देते थे। आरोपी दिन में चोरी करने का स्थान चिह्नित कर रात में पुलिस गश्त के वाहन की रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।