5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवास
VIDEO मतों में लगा दी भाजपा ने दौड़, कांग्रेस के लिए अब छूना मुश्किल
Play video

VIDEO मतों में लगा दी भाजपा ने दौड़, कांग्रेस के लिए अब छूना मुश्किल

देवास में लीड 22 हजार पार, सोनकच्छ में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा 15 हजार से ज्यादा मतों से पीछे  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 3 Dec 2023, 2:13 PM IST

देवास

जिले की पांचों विधानसभाओं के लिए मतगणना जारी है। दोपहर डेढ़ बजे तक कि मतगणना में जिले की पांचों सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। देवास विधानसभा से 15 राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी गायत्री राजे पवार 22 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रही है। इसी प्रकार सोनकच्छ से बीजेपी प्रत्याशी डॉ राजेश सोनकर 15088 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।

बागली में बीजेपी प्रत्याशी मुरली भंवरा 13095 मतों से आगे चल रहे हैं। हाटपीपल्या विधानसभा में 12 वें राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी मनोज चौधरी 5353 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं खातेगांव विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी आशीष शर्मा 14 राउंड के बाद करीब 5272 मतों से आगे चल रहे हैं।

जश्न का दौर शुरू हुआ

उधर प्रारंभिक रुझान सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। बीएनपी के राधागंज गेट पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। वहीं देवास बीजेपी प्रत्याशी के घर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8q6mdl