
धमतरी. शहर के मराठा मंगल भवन में रविवार को दोपहर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने जिले के तीनों विधानसभा सीट को जीतने का लक्ष्य लेकर विशेष रणनीति तैयार की जिला प्रभारी नूरुल रिजवी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि अब समय बहुत कम है, इसलिए तत्काल प्रदेश में धमतरी जिले की तीनों विधानसभा सीटों को जीतकर अजीत जोगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएं, इसके लिए बिना समय गवाएं तत्काल जुट जाएं विधानसभा सेक्टर और बूथ प्रभारियों का गठन कर सर्व सम्मति से इनकी नामों की घोषणा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में जिले भर से आए कार्यकर्ता मौजूद थे।