15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार
चुनाव से पहले बीजेपी की महिला विधायक का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप!
Play video

चुनाव से पहले बीजेपी की महिला विधायक का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप!

जब कोई नेता सरकार में मंत्री होता है तो पूरा महकमा उसकी आवभगत में लगा होता है, उसका रुतबा और रसूख के आगे कोई नहीं टिक पाता। प्रशासन भी नहीं...।
Google source verification

धार

image

Manish Gite

Jan 17, 2018

भोपाल। जब कोई नेता सरकार में मंत्री होता है तो पूरा महकमा उसकी आवभगत में लगा होता है, उसका रुतबा और रसूख के आगे कोई नहीं टिक पाता। प्रशासन भी नहीं। लेकिन, मंत्री पद गंवा देने के बाद जब प्रशासन नियम पर चलने की सलाह दे तो गुस्सा आना लाजिमी है।

धार जिले में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के दौरान जब मनावर विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रही थी, उसी समय पुलिस कर्मियों ने पार्टी के एजेंट को अपने टेबल से झंडी निकालने को कहा। इस पर विधायक और पुलिस के अधिकारी में बहस हो गई। यह बहस इतनी बढी की विधायक रंजना बघेल ने उसे धमकी दी कि तेरी पुलिसगिरी निकाल दूंगी। फिर अपने कार्यकर्ता से यह बोलकर निकल गईं कि वापस लगा लो पार्टी की झंडी।