10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म-कर्म
गोविंददेवजी मंदिर में पंचकुंडीय बलिवैश्व यज्ञ : तांबे के पात्र से घर पर अग्नि भोग लगाने की विधि सिखाई
Play video

गोविंददेवजी मंदिर में पंचकुंडीय बलिवैश्व यज्ञ : तांबे के पात्र से घर पर अग्नि भोग लगाने की विधि सिखाई

गोविंददेव जी मंदिर में बलिवैश्व गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। अन्न में वैदिक संस्कारों की स्थापना के लिए आयोजित यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 22 Jun 2025, 2:04 PM IST

जयपुर. आषाढ़ कृष्ण योगिनी एकादशी पर रविवार को गोविंददेव जी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में बलिवैश्व गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। अन्न में वैदिक संस्कारों की स्थापना के लिए आयोजित यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के दिनेश आचार्य एवं दिनेश मारबदे ने यज्ञ कराया । कैलाश अग्रवाल एवं रमेश अग्रवाल के सौजन्य से 125 तांबे के बलिवैश्व पात्र श्रद्धालुओं को आधे मूल्य पर उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर बलिवैश्व यज्ञ का लाइव डेमो दिया गया। जिसमें गैस चूल्हे पर तांबे के पात्र में अग्नि को भोग लगाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। वैदिक परंपरा अनुसार पंच महायज्ञ- ब्राह्य यज्ञ, देव यज्ञ, ऋषि यज्ञ, भूत यज्ञ, नर यज्ञ का महत्व बताते हुए इसकी प्रक्रिया बताई गई। श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां प्रदान की।

यह भी देखे:  international yoga day : “योग दिवस” से पहले जयपुर में निकाली योग जागरूकता रैली, यज्ञ कुंड में दी आहुतियां