27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर
खेलते हुए तीसरी मंजिल से गिरी बच्ची, गंभीर घायल
Play video

खेलते हुए तीसरी मंजिल से गिरी बच्ची, गंभीर घायल

डूंगरपुर शहर से सटे गोकुलपुरा में एक कॉम्पलेक्स में खेलते-खेलते एक बच्ची तीसरी मंजिल से गिर गई।
Google source verification

डूंगरपुर शहर से सटे गोकुलपुरा में एक कॉम्पलेक्स में खेलते-खेलते एक बच्ची तीसरी मंजिल से गिर गई। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां स्थानीय चिकित्सालय में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे गुजरात के चिकित्सालय में रैफर कर दिया है। जहां उसका उपचार जारी है। बच्ची के खेलते हुए तीसरी मंजिल की रैलिंग से नीचे गिरने का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार गोकुलपुरा कुबेर हाइट्स निवासी निशिका पुत्री विशाल जोशी अपनी सहेली के साथ तीसरी मंजिल में फ्लेट के बाहर खेल रही थी। इस दौरान दौड़ते हुए रैलिंग को पकड़ने का प्रयास गया तो वो सीधे नीचे जा गिरी। उसके चिल्लाने की आवाज एवं साथ खेल रही बच्ची की ओर से सूचना देने पर परिजन व पड़ोसी बाहर निकले, तो निशिका लहूलुहान हालात में पड़ी हुई थी। परिजन निशिका को गंभीर हालात में चिकित्सालय लाए। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गुजरात ले गए। जहां निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा हैं। उल्लेखनीय है कि निशिका पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं।