13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर
डूंगरपुर में देश भक्ति का दिखा जज्बा, दर्शकों ने दबाई दांतों तले अंगुलियां
Play video

डूंगरपुर में देश भक्ति का दिखा जज्बा, दर्शकों ने दबाई दांतों तले अंगुलियां

जिला कलक्टर सहित अतिथियों ने सराहा
Google source verification

डूंगरपुर. देश की आन, बान और शान का प्रतीक गणतंत्र दिवस समारोह है। इसमें शामिल होकर हर कोई उत्साह से रम जाता है। जिले में जिला स्तरीय आयोजन जिला मुख्यालय पर स्थित लक्ष्मण मैदान में हुआ। इसमें विभिन्न आयोजनों के साथ देश की गौरव गाथाओं का बखान किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, परेड, शारीरिक व्यायाम, झांकी प्रदर्शन के साथ ही हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में फिल्मी पैरोडियों संग विद्यार्थियों ने उम्दा प्रस्तुति देकर सबको दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों की बेहतरिन प्रस्तुतियों को जिला कलक्टर अंकितकुमार ङ्क्षसह के साथ ही अन्य अतिथियों ने खूब सराहा। समारोह में डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, चौरासी विधायक राजकुमार रोत, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पण्ड्या, सभापति अमृत कलासुआ, उप सभापति सुदर्शन जैन, उपजिला प्रमुख सुरता परमार, प्रधान कांता देवी कोटेड, पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आदि मौजूद रहे। सबसे आगे होंगे ङ्क्षहदुस्तानी, ए वतन आबाद रहे तू आदि देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मी गीतों पर स्कूली बच्चों ने बेहतरीन सामंजस्य के साथ पिरामिड मुद्राओं का भी प्रदर्शन किया। तिरंगे को थामे हुए मानव पिरामिड बनाकर बेटियों ने शान से लहराते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी, तो पूरा लक्ष्मण मैदान देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़