
दुर्ग. बीते कई वर्षो से जर्जर सड़क से मुक्ति दिलाने की मांग के बाद भी न तो मरम्मत और न ही नई सड़क बनाने कोई पहल नहीं किए जाने से नाराज स्कूली बच्चे आज कलक्टर जनदर्शन में शिकायत की। यह मामला ग्राम नारधा सरकारी स्कूल का है। जहां के सैकड़ों बच्चे अपनी समस्या लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे थे। बच्चों ने जन प्रतिनिधियों पर उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। बच्चों ने बताया कि चार किलोमीटर की खराब और जर्जर रास्तों से होकर स्कूल जाना पड़ता है।