नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के आगर में रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि ममता बनर्जी अपने भतीजे को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहतीं हैं। गृहमंत्री ने इस दौरान ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या दीदी तुम्हे घुसपैठ से आजादी दिला सकती हेें? हम पांच सालों बंगाल को घुसपैठ से छुटकारा दिलाएंगे।