बॉलीवुड सितारों के साथ ही राजनेताओं पर भी चढ़ा ‘बीबर का फीवर’, आलिया भट्ट, रॉबर्ट वाड्रा जैसी हस्तियां बनी दर्शक
1996 में माइकल जैक्सन के मुंबई आने के 21 साल बाद जस्टिन बीबर ने भी मुंबई में अपनी ऐसी छाप छोड़ दी है जिसे लंबे वक्त तक लोग याद रखेंगे। बीबर के इस शो में ना केवल उनके फैंस ने बल्कि बी-टाउन के सितारे भी यहां बीबर को सुनने के लिए पहुंचे। राजनीतिक हस्तियां भी बीबर के फीवर से नहीं बच पाई।