
एटा। उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्युवस्था का दावा करके सत्ता में आई योगी सरकार पर अब भाजपा के प्रतिनिधि ही सवालिया निशान खड़े करने लगे हैं। ताजा मामला एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र का सामने आया है। एटा जनपद के थानाक्षेत्र निधौली कला के अंतर्गत भाजपा के स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष ने खुद स्थानीय थाना पुलिस की कार्य प्रणाली पर ही सवालिया निशान खड़े किये हैं।
दो वर्ष पूर्व हुई थी कई लोगों की मौत
निधौली कला नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि स्थानीय थाने की पुलिस ही अवैध रूप से थाना क्षेत्र में जहरीली शराब की बिक्री और सट्टा करवा रही है, जिससे कभी भी कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। आपको बता दें कि बीते दो वर्ष पूर्व थाना अलीगंज की पुलिस की लापरवाही के चलते जहरीली शराब से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। जिसमें कई जिम्मेदार अधिकारियों का निलंबन हुआ था। वहीं बतौर निधौलीकलां चेयरमैन हरियाणा से शराब तस्करी कर लाई जा रही है। जहरीली शराब की कस्बे में खुलेआम बिक्री हो रही है।
क्या कहना है पुलिस का
इस पर अपर पुलसि अधीक्षक संजय कुमार ने बताया की कई बार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है लेकिन फिर भी शराब के खिलाफ शिकायत आ रही है एक बार फिर शिकायावत पर कार्रवाई कराई जाएगी।