27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटा
एटा एमें बारिश का कहर जारी, अब तक दो लोगों की मौत
Play video

एटा एमें बारिश का कहर जारी, अब तक दो लोगों की मौत

आफत की बारिश में 15 दिन के अंदर एक दर्जन से ज्यादा घर गिर चुके हैं और तीन दर्जन से ज्यादा लोग गम्भीर घायल हो चुके हैं। घर के मलबे में दबने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Google source verification

एटा

image

Amit Sharma

Sep 02, 2018

एटा। जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। आफत की बारिश में 15 दिन के अंदर एक दर्जन से ज्यादा घर गिर चुके हैं और तीन दर्जन से ज्यादा लोग गम्भीर घायल हो चुके हैं। घर के मलबे में दबने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन प्रशासन लोगों को राहत राशि से राहत भी नहीं दे पा रहा है।

क्या है मामला

ताजा मामला एटा के राजा का रामपुर का है जहां मंदिर परिसर में बने पुराने मकान के कमरे की छत गिरने से हड़कम्प मच गया। मकान गिरने से चार घंटे पहले ही वो लोग दूसरे कमरे में सोने चले गए थे, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। घर के पांच लोगों की जान बच गई। दरअसल थाना राजा का रामपुर के मोहल्ला गढ़ी रानी साहिबा में रघुनाथ का पुराना मंदिर है जिसमें कुछ कमरे भी बने हुए हैं, जिसमें एक परिवार रहता है। जनपद में हो रही लगातार बारिश की वजह से मंदिर परिसर बने कमरे की छत भर-भरा कर गिर गयी। छत गिरने की आवाज सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया, परिजनों की मानें तो सभी परिजन रात्रि में गहरी नींद में सो रहे थे तभी अचानक घर की छत गिर गयी। मकान गिरने से चार घंटे पहले ही वो लोग दूसरे कमरे में सोने चले गए थे, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।