2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटा
तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, राइफल मिली, देखें वीडियो
Play video

तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, राइफल मिली, देखें वीडियो

एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 16 Jun 2018, 9:30 AM IST

एटा। पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए एक मकान में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया है। 11 बन-अधबने तमंचे व एक रायफल के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक असलहा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अन्य असलहा तस्कर फरार होने में सफल हो गया। थाना जसरथपुर के भोजपुर गांव के समीप एक मकान में गुपचुप तरीके से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किये गये असलहा तस्कर से पूछताछ कर अवैध असलहे के कारोबार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। भागे हुए अभियुक्त का नाम रिंकू है। वह फतेहपुर का रहने वाला है। फतेहपुर में पहले भी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि यह बहुत बडी सफलता है। अभियुक्त 2008, 2009, 2010 में भी तमंचा बनाने में जेल गया है। हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस टीम को इस सफलता के लिए 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

बालू माफिया ने किया एसीएम पर ट्रक चढ़ाकर हत्या का प्रयास, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें

बिना शादी किए घर में रह रहा था प्रेमिका के साथ, मां ने किया विरोध तो कर दी हत्या

यह भी पढ़ें

सपा और कांग्रेस परिवारवाद का प्रतीक: श्रीकांत शर्मा

 

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश