26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटा
स्कूल से घर वापस लौट रही दो छात्राओं को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Etah / Videos / स्कूल से घर वापस लौट रही दो छात्राओं को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

स्कूल से घर वापस लौट रही दो छात्राओं को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

दुर्घटना के बाद एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 7 Sep 2018, 11:26 AM IST

एटा। उत्तरप्रदेश में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एटा में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने स्कूल से घर वापस लौटते हुए दो साइकिल सवार स्कूली छात्राओं को रौंद दिया जिसमें एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा की हालत गम्भीर बताई जा रही है। छात्रा को आगरा के एसएन अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इस बीच ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा का पंचनामा भर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि थाना अलीगंज क्षेत्र के दरियावगंज रोड पर कैलठा गांव के समीप गैस सिलेंडरों से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने जनता इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर घर वापस लौट रही दो आठवीं क्लास की साइकिल सवार छात्राओं श्वेता और रिंकल को रौंद दिया जिससे एक छात्रा श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी छात्रा रिंकल गम्भीर रूप से घायल हो गई। इसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में एडमिट किया गया, गंभीर हालत को देखते हुए छात्रा को एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई कर रही है।