26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावा
इटावा में पेशी से लौटी बंदी ने पुलिस वाहन में ही खाया जहर, नाजुक हालात में भेजा गया अस्पताल
Play video

इटावा में पेशी से लौटी बंदी ने पुलिस वाहन में ही खाया जहर, नाजुक हालात में भेजा गया अस्पताल

इटावा में पेशी से लौटी बंदी ने पुलिस वाहन में ही खाया जहर, नाजुक हालात में भेजा गया अस्पताल
Google source verification

इटावा

•

image

Ruchi Sharma

•

Sep 18, 2018

इटावा. पुलिस हिरासत में औरैया से इटावा आ रहे बंदी ने रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात वह इटावा जेल के गेट पर ही गिर पड़ा। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि औरैया से कोर्ट में पेशी होने के बाद बंदी सोनू पुत्र महेंद्र पाल उम्र 27 वर्ष निवासी ज्योति खेड़िया थाना असिया जनपद मैनपुरी को दारोगा रविकांत औरैया मुख्यालय से एक प्राइवेट गाड़ी में लेकर चले थे। देर शाम करीब आठ बजे यह जेल गेट पर पहुंचे तो वहां पर सोनू गेट पर ही गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा।


इटावा के जेल अधीक्षक राजकिशोर सिंह ने तुरंत दारोगा की गाड़ी में ही बैठाकर उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया। बताया गया है कि उसकी हालत काफी गंभीर है और उसने किसी गंभीर जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। उसको लाने वाले पुलिस के जवान भी घबराई हुए थे। वे लोग अपनी नेम प्लेट उतारकर पहचान छुपाने की कोशिश करने लगे। सोनू पर लड़की भगाने के आरोप के साथ कई मुकदमे दर्ज हैं।