4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावा
योगी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, लगे अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो
Play video

योगी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, लगे अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

इटावा के इकदिल में लोधी आलू किसानों की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 29 Jan 2018, 10:51 AM IST

इटावा. समाजवादियों के गढ़ इटावा के इकदिल कस्बे में आलू किसानों ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जहां, सरकार पर किसानों को ठगने का आरोप लगाया, वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाये। प्रदर्शन कर रहे लोधी समाज के लोगों ने कहा कि यूपी में जिस तरह से किसानों का आलू बर्बाद हुआ है, अन्नदाता की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा के लोगों ने किसानों से बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन आज प्रदेश का किसान बदहाल और आत्महत्या करने को मजबूर है।

लोधी समाज के लोगों ने किसानों के हित में हुंकार भरी और सरकार से मांग करते हुये कहा कि किसानों के आलू का मूल्य एक हजार प्रति कुन्तल किया जाये । साथ ही साथ किसानों को मुआवजे की धनिराशि भी दी जाये। उन्होंने कहा कि फसलों का सही मूल्य निर्धारण न होने के कारण किसान बदहाली के आंसूं रो रहे हैं। लोधी समाज के लोगों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि अगर योगी सरकार ने किसानों के प्रति अपनी नीति नहीं बदली तो लोधी समाज सड़क से लेकर संसद तक बहुत बड़ा आंदोलन करेगा, जो योगी सरकार के कानों तक सुनाई देगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरीके से इटावा में प्रसाशन लोधी समाज पर अत्याचार कर रहा है, वह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

lodhi samaj protest against yogi sarkar