27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावा
मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा, शिवपाल का बहुत बड़ा बयान, अखिलेश समेत सपाइयों में हड़कंप
Play video

मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा, शिवपाल का बहुत बड़ा बयान, अखिलेश समेत सपाइयों में हड़कंप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा है, यह कहना है समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 2 Oct 2018, 2:44 PM IST

इटावा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा है। कुछ गलत लोग उनकी हत्या कर सकते हैं। यह कहना है समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक व मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव का। शिवपाल यादव ने आशंका जताई है कि कुछ गलत लोग नेता जी की हत्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब कुछ लोग महात्मा गांधी की हत्या कर सकते हैं तो फिर नेता जी पर भी हमला कर सकते हैं। शिवपाल सिंह यादव ने फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि मुलायम सिंह यादव की जान को किससे खतरा है।

शिवपाल यादव ने कहा कि कुछ लोग नेता जी को बहका देते हैं। यहां जो भी साथी हैं, उनके मन में बहुत अधिक तकलीफ है। गांधी जयंती के अवसर पर शिवपाल यादव ने इटावा शहर में पचराहे से समाजवादी वादी सेक्यूलर मोर्चे के नेता फरहान शकील की अगुवाई में निकाली गई आठवीं महात्मा गांधी यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा बताया। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को कुछ लोग बहकाने में लगे हैं, उसके बाबजूद नेता जी आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा।