रोम। इटली के प्रधानमंत्री ज्यूसेपे कॉन्टे ने जेनोवा में एक मोटरवे पुल के गिरने के बाद 12 महीने की आपातकाल की घोषणा की। बता दें कि इस हादसे में 39 लोगों के मरने की खबर आई थी। इसके साथ इस हादसे में गुमशुदा हुए लोगों के खोज और बचाव कार्यों की सुचारु सुविधा के लिए पांच मिलियन यूरो का फंड देने का भी ऐलान किया है।