29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूरोप
कश्मीर के नाम पर चंदा इकट्ठा करने के लिए लंदन में मुजरा करवा रहा पाकिस्तान
Play video

कश्मीर के नाम पर चंदा इकट्ठा करने के लिए लंदन में मुजरा करवा रहा पाकिस्तान

कश्मीर के नाम पर मजे करने का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान की कई जानी-मानी हस्तियां नजर आ रही हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 21 Nov 2017, 9:31 PM IST

नई दिल्ली। एक ओर पाकिस्तान कश्मीर के युवाओं का खून बहा के उन्हें आंतक के रास्ते पर भेज रहा है तो वहीं उसके नेता कश्मीर के नाम पर लड़कियों से डांस करवा रहे हैं। अब कश्मीर के नाम पर मजे करने का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान की कई जानी-मानी हस्तियां नजर आ रही हैं।

दरअसल पाकिस्तान ने कश्मीर पर फंड इकट्ठा करने के लिए लंदन में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम को लंदन में एक शैक्षणिक सोसाइटी के जरिए आयोजित किया गया था। इस पार्टी में पीओके के प्रेसिडेंट मसूद खान कई हस्तियों के साथ मौजूद थे। कार्यक्रम भले कश्मीर के नाम पर हो रहा था लेकिन वहां मौजूद पाकिस्तानी नेता मजे कर रहे थे।

कार्यक्रम में लड़कियों से डांस करवाया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर से दुनिया के सामने उजागर हो गया है। भारत के साथ-साथ पाकिस्तानी मीडिया में भी इस कारनामे की निंदा की जा रही है।

ऑपरेशन ऑलआउट: हंदवाड़ा में मारे गए लश्कर के 3 आतंकी, डीजीपी ने कहा- शानदार काम

कश्मीर हिंसा में पाक करता है फंडिंग
आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में हिंसा भड़काने के लिए पाकिस्तान फंडिंग करता है। ये बात कई बार भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आ गई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक कश्मीर घाटी में कुछ अलगाववादियों की मदद से पाकिस्तान कश्मीरी नौजवानों तक पैसा पहुंचाता है और उनसे पत्थरबाजी करवाता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने आतंकी फंडिंग मामले की जांच एनआईए और प्रावर्तन निदेशालय को सौंप दी। जिसके बाद से कश्मीरी अलगाववादियों पर शिंकजा कसा है।

सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक अलगाववादियों पर शिकंजा कसे जाने के बाद पत्थरबाजी की घटनाओं में काफी कमी आई है। इसके साथ ही कश्मीर के नाम पर जुटाए जाने वाले फंड का इस्तेमाल आतंकी कैंपों को चलाने में भी हो रहा है। भारत और अमरीका लगातार पाकिस्तान से आतंकी फंडिंग बंद करने को कह रहे हैं।