2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूरोप
viral video: मोबाइल फोन से ऐसा धमाका पहले नहीं देखा होगा, करीब 30 लोग हुए घायल
Play video

viral video: मोबाइल फोन से ऐसा धमाका पहले नहीं देखा होगा, करीब 30 लोग हुए घायल

मोबाइल फोन के बढ़ते चलन के बीच मोबाइल में विस्फोट की भी खबरें आ रही हैं
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 3 May 2018, 1:54 PM IST

नई दिल्ली : अगर आप के पास मोबाइल फोन है तो जरा कुछ जगह पर होशियार रहने की जरूरत है। क्योंकि मोबाइल फोन के फटने से करीब 30 लोग जख्मी हुए हैं। मामला ब्रिटेन की राजधानी लंदन का है। स्टामफोड हिल्स इलाके में बुधवार रात बाओमर यहूदी उत्सव के दौरान ये हादसा हुआ। कहा जा रहा है कि उत्सव में बोनफायर के दौरान मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया जिसमें कम से कम 30 लोग झुलस गए। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है कि अलाव की गर्मी से मोबाइल फोन फटने के कारण यह हादसा हुआ है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की वीडियो भी सामने आई है जिसमें धमाके के बाद एक अचानक जोरदार आग उठी। धमाके के बाद लोग चिल्लाने लोग और डरकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे की वीडियो वायरल हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश