
बुखारेस्ट । उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बुधवार को बुखारेस्ट में संसद भवन में रोमानिया के चैंबर ऑफ डेप्युटीज के अध्यक्ष लिविउ ड्रगने के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने लोकतांत्रिक संस्थानों के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। उपराष्ट्रपति बुधवार को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचे। रोमानिया उप राष्ट्रपति नायडू की तीन-राष्ट्रीय यात्रा का अंतिम पड़ाव है। बता दें कि उपराष्ट्रपति पहले ही सर्बिया और माल्टा की यात्रा कर चुके हैं। उपराष्ट्रपति 18 सितंबर से 20 सितंबर तक रोमानिया में रहेंगे।