3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूरोप
विश्व मानवतावादी दिवस से पहले ही अस्त हुआ वो सूरज, जिसने करोड़ों लोगों के लिए लगा दी थी अपनी जान
Play video

विश्व मानवतावादी दिवस से पहले ही अस्त हुआ वो सूरज, जिसने करोड़ों लोगों के लिए लगा दी थी अपनी जान

आज यानी 19 अगस्त को दुनियाभर में 'विश्व मानवतावादी दिवस' मना रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 19 Aug 2018, 1:27 PM IST

अकरा। आज यानी 19 अगस्त को दुनियाभर में ‘विश्व मानवतावादी दिवस’ मना रहा है। लेकिन इसके एक दिन पहले ही ऐसी खबर सामने आई जिसने सबकी आंखें नम कर दी। दरअसल 18 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव और नोबेल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का निधन हो गया।

स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में हुआ उनका निधन

संयुक्त राष्ट्र प्रवजन एजेंसी (आईओएम) ने इस बारे में ट्वीटर पर पोस्ट कर कहा बीमार रहने के बाद अन्नान (80) का निधन हो गया। उनका निधन स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में हुआ। आईओएम ने ट्वीट किया, ‘आज हम एक महान व्यक्ति, एक नेता और एक दूरदर्शी के निधन पर दुख व्यक्त करते हैं।’

सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत के रूप में दीं थी अपनी सेवाएं

आपको बता दें कि अन्नान दुनिया का सर्वोच्च राजनयिक पद संभालने वाले पहले अश्वेत अफ्रीकी व्यक्ति थे, जिन्होंने इस पद पर 1997 से 2006 तक दो कार्यकाल पूरे किए। इसके बाद उन्होंने सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने यहां संघर्ष का शांतिपूर्ण हल निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्नान को 2001 में संयुक्त राष्ट्र के साथ संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार एक बेहतर संगठित और अधिक शांतिपूर्ण विश्व के लिए दिया गया।

पीएम मोदी ने ट्वीटर पर पोस्ट करके दी श्रद्धांजलि

ऐसे मानवतावादी की मृत्यु ऐसे खास मौके से एक दिन पहले होना वाकई दुखदायी है। भारत पीएम मोदी ने भी उनकी मौत पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश