25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद
लखनऊ एयरपोर्ट के मैनेजर की हादसे में हुई निर्मम मौत, पत्नी की हालत गंभीर, मचा कोहराम
Play video

लखनऊ एयरपोर्ट के मैनेजर की हादसे में हुई निर्मम मौत, पत्नी की हालत गंभीर, मचा कोहराम

फर्रुखाबाद में एक अनियंत्रित कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई और सड़क के किनारे गहरे तालाब में जा गिरी।

Google source verification

फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद में एक अनियंत्रित कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई और सड़क के किनारे गहरे तालाब में जा गिरी। तालाब में डूबने से गाड़ी में सवार लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात मैनेजर की मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- भाजपा सांसद ने राम मंदिर निर्माण की निकाल डाली तारीख, बिना सलाह सबके सामने कहा इस दिन हो जाएगा निर्माण

जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज के ग्राम मामापुर निवासी बालक राम के पुत्र अशोक गंगवार लखनऊ एयरपोर्ट पर मैनेजर पद पर कार्यरत थे। वे पत्नी रानी देवी के साथ अपनी कार में सवार होकर घर जा रहे थे। जब उनकी कार थाना शमशाबाद के ग्राम उलियापुर से गुजर रही थी। उसी समय वो अनियंत्रित हो गई और दूसरी साइट पर जाकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराई और सड़क के किनारे गहरे तालाब में जा गिरी। यह हादसा देखने वाले ग्रामीणों ने शोर मचाया जिसे सुन पास के लोगों ने प्रयास करके दंपत्ति को बाहर निकाला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची 100 एम्बुलेंस ने घायल दंपत्ति को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर राज किशोर ने अशोक गंगवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी का हालत गंभीर बताई।

ये भी पढ़ें- राजा भैया ने पहली बार सीधा केंद्र सरकार पर किया इतना बड़ा हमला, पार्टी के ऐलान के साथ ही दे दिया बहुत बड़ा बयान, भाजपा में हड़कंप