
फर्रुखाबाद. बागपत की जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद देश की सभी जेलों में माफियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसी के चलते एसपी अतुल शर्मा ने जिला जेल व सेंट्रल जेल के अधीक्षकों के साथ बैठक कर जेल के अंदर व बाहर हर जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए हैं।
जेल की सुरक्षा राम भरोसे-
दोनों जेलो में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन जैमर किसी भी जेल में नहीं है। जेलों के बाहर, जैसी सुरक्षा होनी चाहिए वह नहीं दिखाई दे रही है। पुलिस के सिपाही हो या जेलर सभी अपने वही पुराने ढर्रे पर काम कर रहे हैं। जेलो में परिजनों के मिलने का समय तय है, लेकिन जेल के अंदर जो समान जाता है क्या उसकी निगरानी की जा रही है।
सुरक्षा के नाम पर जेल प्रसाशन कहता कुछ और करता कुछ और है। यहां की जेलों का यही हाल है। जेलों के बाहर जिस प्रकार से सुरक्षा दिखनी चाहिए, वह नहीं दिखाई दे रही है। यहां कोई जेल के गेट तक आसानी से पहुंच सकता है, लेकिन जेल की सुरक्षा राम भरोसे हैं। उधर एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि सभी जेलों में जैमर लगाने के लिए शासन को लिखकर भेजा गया है। दूसरी तरफ हम और डीएम मेडम जेल का हर हफ्ते निरीक्षण करते रहेंगे, यदि जेल में कुछ कमियां मिलती है, तो शासन को लिखित में अवगत कराया जाएगा।