
फर्रुखाबाद. लोकसभा चुनाव को लेकर शिवसेना ने बीजेपी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने कब्जे में करने की पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते अयोध्या मुद्दे को शिवसेना धार दे रही है। इसी के तहत अयोध्या कूच करने की तैयारी चल रही है। पार्टी के प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर रणनीति बनाई। शिवसेना के प्रदेश महासचिव ने बताया की शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आगामी 25 नवंबर को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। कार्यकर्ता मुंबई से ट्रेन द्वारा अयोध्या पहुंचेंगे जबकि शिवसेना प्रमुख चार्टर प्लेन से आएंगे। वह संतो से भी मुलाकात करेंगे।