5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- मेरी सरकार बनी तो अपनी फोटो वाले नोट चलवाऊंगा
Play video

इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- मेरी सरकार बनी तो अपनी फोटो वाले नोट चलवाऊंगा

जिले में लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 31 Oct 2018, 10:25 PM IST

फर्रुखाबाद. जिले में लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। उसी के चलते कई महीनों से ब्लाक से लेकर मुख्यालय पर वोटर पार्टी के पदाधिकारी वोटरों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाल रहे हैं। वोटर्स पेंशन के लिए कई महीने से गाँव-गाँव जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रहे थे जिसका असर दिखने लगा है। इसका सबूत यह कि शहर के एक गेस्ट हाउस में एक रैली का आयोजन किया गया। उस रैली में लगभग पांच घंटे विलम्ब से आये वोटर्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत गांधी का भाषण सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग इन्तजार करते रहे। इनमे अधिकांश महिलाएं थीं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला अध्यक्ष डा. जितेन्द्र सिंह यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे।

वोटर्स पार्टी ने भोलेपुर के गैलेक्सी गेस्ट हाउस में पार्टी के रैली रखी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत गांधी के कार्यक्रम के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग रैली में पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत गांधी लगभग पांच घंटे विलम्ब से पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पहुंचे। लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। महिलाओं ने वोटर्स पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

मेरी सरकार बनी तो अपने फोटो वाले नोट चलवाऊंगा-

इस दौरान भरत गांधी ने निर्धारित आयु के बाद मतदाताओं को पेंशन देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि सरकार को वोटर को 6 हजार रुपये देना चाहिए। यदि मेरी सरकार बनी तो अपने फोटो वाले नोट चलवाऊंगा। भारत सरकार के खजाने में जो रुपया है, उसको खर्च करने के लिए जनता को अधिकार देना चाहिए। सरकार केवल कानून बनाने का काम करें। इस दौरान उन्होंने मजाक-मजाक में बोल दिया कि मोदी और योगी ने मेरी और राहुल गांधी का विवाह नहीं होने दिया। यह सुन लोग लोटपोट हो गए। उन्होंने आग कहा कि कोई भी सरकार हो, वोट लेने के लिए लंबे चौड़े भाषण देते हैं, लेकिन उनको कोई भी नेता निभाता नहीं है।