19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्रुखाबाद
भाजपा नेता पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा नौकरी देने के बहाने बनाता रहा संबंध
Play video

भाजपा नेता पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा नौकरी देने के बहाने बनाता रहा संबंध

भाजपा नेता वीरेंद्र कठेरिया पर सविता दिवाकर नामक एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप है
Google source verification

फर्रूखाबाद. भाजपा नेता वीरेंद्र कठेरिया पर सविता दिवाकर नामक एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप है। फतेहगढ़ की नगला निवासी महिला का आरोप है कि वीरेंद्र कठेरिया ने उसे नौकरी का लालच देकर उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। यही नहीं बल्कि भाजपा नेता ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। महिला ने पुलिस से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत की लेकिन कोऊ मदद नहीं मिली। बाद में महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज की।

सविता दिवाकर का कहना है कि वह भाजपा नेता वीरेंद्र कठेरिया के घर काम करती थी। एक दिन भाजपा नेता ने उसे पीछे से पकड़ा और नौकरी का लालच दिया। सविता ने कहा कि उसने वीरेंद्र कठेरिया से उसकी पत्नी के होने के कारण संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। लेकिन कठेरिया ने अपनी पत्नी को रिश्तेदार बताकर सविता के साथ संबंध बनाए। सविता प्रेग्नेंट हुई और उसके दो बच्चे हुए। सविता का आरोप है कि भेद खुलने के डर से वीरेंद्र कठेरिया ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने पुलिस व अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अंत में उसने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई।