
फतेहपुर. पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पूर्वांचल से 15 हजार के इनामिया सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया।
खुलासा करते हुए एसपी ने बताया की चांदपुर थाना क्षेत्र में 15 जुलाई को आशुतोष की हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था जिसके तीन अभियुक्तों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया था। सुनील यादव फरार था जिसे चांदपुर थाने की पुलिस ने हरकुंडी गाँव के पास से बोलेरो और ट्रैक्टर के साथ दो लोगो को अरेस्ट किया।
पूर्वांचल सहित आजमगढ़ जिले में 15 हजार के गैंगेस्टर का आरोपी सुनील यादव सहित एक और आरोपी को चांदपुर व क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सुनील यादव के खिलाफ , आजमगढ़ के अलावा गोरखपुर , अम्बेडकरनगर ,संतकबीरनगर सहित पश्चिम के तमाम जिलों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि इसने पश्चिम बंगाल के नेशनल हाइवे 2 पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। कौशांबी जिले में भी इसने कई दिनों पहले एक युवक की हत्या कर लाश को जला दिया था।
इतना ही नहीं सुनील यादव ने एक बोलेरो व ट्रैक्टर की लूट की थी जिसे बेचने की फ़िराक में था। पकड़ा गया इनामिया अब तक 50 से भी ज्यादा बोलेरो गाडी को लूट कर घटना को अंजाम दिया है जिन्हे अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।