
फतेहपुर. यूपी में अवैध खनन रुकने का नाम तक नहीं ले रहा। सूबे के मुखिया के निर्देश के बावजूद धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है जहाँ अवैध खनन कर मिटटी ले जाया जा रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की दबकर मौत हो गई।
मजदूर की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद सैकड़ो लोगो के साथ मृतक मजदुर का शव लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर हंगामा काटने लगे।
वहीं मृतक मजदूर के परिजनों ने मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने मृतक मजदूर के परिजनों को उचित मुआवजे का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार करने को कहा और परिजनों ने मृतक का शव लेकर अंतिम संस्कार को चले गए |
बतादें कि मृतक मजदूर की पत्नी की मानें तो असोथर थाने के सेमरी गाँव में पति मजदूरी कर परिवार को पेट पालता था। जिसकी अवैध मिटटी लदा ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौत हो गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा और थाने से भगा दिया जिसके बाद गुरूवार को मृतक के शव को लेकर कलेक्ट्रट पहुंचकर मुआवजे की मांग किया |
वहीँ अधिकारियो ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया , इस घटना के बारे में एडिशनल ने बताया की ट्रैक्टर मिट्टी लेकर जा रहा था जो पलट गया जिसमे मजदुर की मौत हो गई है , परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए है |