
फतेहपुर. सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव में अवैध कब्जा को ढ़हाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लोगों की नाराजगी इस कदर थी कि दरोगा की वर्दी फाड़ दिया। इस दौरान उनके सिर में हल्की चोटें भी आईं।
बतादें की शुक्रवार को अवैध कब्जा हटाने के दौरान टीम और ग्रामीणों में जमकर नोंकझों हुई। जैसे ही राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम जमीन को खाली कराने के लिए जेसीबी से कब्जे ढ़हाने शुरू किया वैसे ही लोग जेसीबी मशीन के नीचे आकर लेट गए। सब के सब कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। वहीं अवैध कब्जेदार का पुत्र फांसी पर झूलने की धमकी देकर घर की ओर दौड़ा तो थाना के उपनिरीक्षक उसके पीछे घर तक पहुंचे और उसे पकड़ने लगे। फिर क्या था महिलाओं समेत परिजन दरोगा पर ही टूट पडे़। किसी तरह उपनिरीक्षक घर के बाहर निकल कर आये तो उसकी दशा देख टीम का पारा चढ़ गया। पंचायत घर की जमीन पर लगाये कारखाना को टीम ने जमींदोज़ करा दिया।