14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद
हड़ताल के नाम आॅटो चालकों की गुंडई, कड़ी धूप में सवारियों को बीच रास्ते में उतारा
Play video

हड़ताल के नाम आॅटो चालकों की गुंडई, कड़ी धूप में सवारियों को बीच रास्ते में उतारा

ठेकेदारों द्वारा अवैध वसूली किए जाने के विरोध में आॅटो चालकों ने की थी हड़ताल। आॅटो चालकों ने की सवारियों के साथ बदसलूकी व मारपीट।

Google source verification

फिरोजाबाद। योगी सरकार में आॅटो चालक निरंकुश हो गए हैं। आॅटो यूनियन के नाम पर खुली गुंडई की गई। हड़ताल के नाम पर यात्रियों से हाथापाई और मारपीट कर दी। कड़ी धूप में यात्रियों को आॅटो से नीचे उतार दिया। महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर धूप में इधर से उधर परेशान रहीं।

स्टेशन रोेड पर रोके गए आॅटो
शहर में विभिन्न सड़कों पर चलने वाले आॅटो चालकों से ठेकेदार ठेका शुल्क वसूल करते हैं। मंगलवार को ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से वसूली किए जाने से नाराज आॅटो चालक सडकों पर उतर आए। आॅटो चालकों ने ठेकेदार की मनमानी के विरोध में हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ठेकेदारों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। आॅटो चालकों का कहना है कि ठेकेदारी के नाम पर आॅटो चालकों को परेशान किया जाता है। उनके साथ मारपीट की जाती है।

महिलाएं हुईं परेशान
मंगलवार को मौसम बहुत गर्म था। तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। ऐसे में आॅटो चालकों ने हड़ताल के नाम पर सड़कों पर चलने वाले आॅटो को रूकवाकर यात्रियों को नीेचे उतार दिया। विरोध करने वालों के साथ मारपीट तक कर दी। इस दौरान यात्री दहशत में आ गए। सड़क पर जमकर हंगामा हुआ लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।