6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
बजट सूची अंग्रेजी में छपी थी इसलिए पार्षदों ने उठाया ये कदम, देखें वीडियो
Play video

बजट सूची अंग्रेजी में छपी थी इसलिए पार्षदों ने उठाया ये कदम, देखें वीडियो

नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने अंग्रेजी में छपी सूची को फाड़कर फेंका
Google source verification

फिरोजाबाद। नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों ने अंग्रेजी में छपी बजट सूची को फाड़कर फेंक दिया और नारेबाजी करते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया। बोर्ड बैठक में काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ। बाद में सदन की बैठक को स्थगित कर दिया गया। हंगामा करने वालों में सपा पार्षदों के अलावा भाजपा और अन्य पार्षद भी शामिल रहे।

बोर्ड की चल रही थी बैठक
सोमवार को नगर निगम में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। महापौर नूतन राठौर के अलावा नगर आयुक्त और शहर भर के पार्षद मौजूद रहे। बैठने के बाद पार्षदों को एक—एक सूची थमा दी गई जो अंग्रेजी में थी। कुछ पार्षदों को सूची समझ में नहीं आई इसलिए एक दूसरे से जानकारी करते नजर आए। बाद में जानकारी हुई कि सूची बजट की है। इसमें खर्च हुए धन का लेखा जोखा है।

पार्षदों ने जता दिया विरोध
पार्षदों ने सूची अंग्रेजी में होने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पार्षदों का कहना था कि कोई भी पार्षद सूची समझ न ले इसलिए अंग्रेजी में सूची छपवाई गई। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसलिए सूची हिंदी में छपवानी चाहिए लेकिन नगर निगम प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किया गया। जान बूझकर मातृभाषा का अपमान किया गया है। शाम करीब चार बजे बोर्ड बैठक संपन्न कराई गई।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश