15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को कुछ इस तरह दी गई काव्यांजलि, देखें वीडियो
Play video

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को कुछ इस तरह दी गई काव्यांजलि, देखें वीडियो

— प्रथम मासिक श्रद्धांजलि को लेकर सुहागनगरी में हुआ काव्यांजलि का आयोजन।

Google source verification

फिरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक श्रद्धांजलि सभा पर काव्यांजलि का आयोजन किया गया। दूर दराज से आए कवियों ने काव्य पाठ के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की। काव्य पाठ के जरिए कवियों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें—

सुहागनगरी में कुछ इस तरह मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, देखें वीडियो

कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ
बैनीवाल गार्डन पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अटल जी के कार्यो एवं व्यवहार से प्रेरणा लेकर राष्ट्रवाद के लिए काम करना होगा। काव्य पाठ करते हुए कवि सुबोध सुलभ ने पढ़ा राजनीति के शिखर काव्य धारा के प्रखर, विश्व शांतिदूत मेरा आपको नमन है। मोनिका देहलवी ने पढ़ा फुरसत हो सितारों को बारात में आ जाओ, तुम्हें चांद देखना है तो रात में आ जाओ।

यह भी पढ़ें—

नलकूप आॅपरेटर ने दिखाई दबंगई, भाजपा पार्षद के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

कभी हार नहीं मानी तुमने
गीतकार यशपाल यश ने पढ़ा कभी हार नहीं मानी तुमनेे, कभी रार नहीं ठानी तुमने। जीवन भर रहे विहारी तुम, की कभी न मनमानी तुमने। अलवर राजस्थान के सुरेन्द्र सार्थक ने पढ़ा मृत्यु भावी जग में कौन रोक पाता है, किंतु अटल जैसा योद्धा कभी न मर पाता है। शरफ बहराइची ने पढ़ा हमको पीने से रोकें, खुद के मयखाने दो। विनीत पाण्डेय बोकारो झारखंड ने पढ़ा समय ये जिंदगी का हर फसाना याद रखता है, जहां के दौर में आना और जाना याद रखता है।

अटल रहे जो सदा उन्हें है सत सत वंदन
अटल रहे जो सदा उन्हें है सत-सत वंदन। बृजेन्द्र सोनी ने पढ़ा समझौते के अर्थ यदि हम दुर्योधन को समझा पाते, राजनीति के तर्को से रावण को बहला पाते। इस मौकेे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत बघेल, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, अमित पाठक, राजीव जैन, ब्लाक प्रमुख भंवर सिंह महावीर सिंह, शिवशंकर शर्मा, आकाश शर्मा, कोमल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।