3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
जीआरपी सिपाहियों ने कालिंदी में मचाया उत्पात, यात्रियों से की वसूली, हेड टीटी को पीटा
Play video

जीआरपी सिपाहियों ने कालिंदी में मचाया उत्पात, यात्रियों से की वसूली, हेड टीटी को पीटा

नई दिल्ली - इलाहाबाद रेलखंड के साहिबाबाद की घटना, टूंडला स्टेशन पर उतरे यात्री, टूंडला कंट्रोल को बताई समस्या।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Jun 2018, 6:31 PM IST

फिरोजाबाद। नई दिल्ली-इलाहाबाद रेलखंड के साहिबाबाद स्टेशन पर जीआरपी सिपाहियों ने न केवल रेल यात्रियों से वसूली की बल्कि विरोध करने पर टीटीई के साथ मारपीट भी कर दी। टीटीई ने यात्रियों से अवैध वसूली करने का विरोध किया था। टीटीई ने घटना की जानकारी साहिबाबाद स्टाफ के अलावा टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी है।

यह भी पढ़ें- शौहर ने दिया तीन तलाक अब पुलिस कर रही परेशान, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

देर रात्रि की है घटना

टूंडला हेड क्वार्टर के हेड टीटीई सीपी गर्ग और सरतलाल मीणा की ड्यूटी शनिवार को कालिंदी एक्सप्रेस में थी। देर रात्रि करीब एक बजे वह एस-4 कोच में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे। तभी कोच में सवार यात्रियों से जब उन्होंने टिकट मांगी तो उन्होंने जनरल बोगी की टिकट दिखा दी। जिस पर टीटी ने उनसे टिकट बनाने की बात कही। स्लीपर कोच में सवार यात्री सोन पुत्र श्रीपाल ने बताया कि कोच में सवार जीआरपी के सिपाही गंभीर सिंह और सतेन्द्र सिंह ने बिठाने के नाम पर उनसे 200 रूपए और आधार कार्ड व आई कार्ड अपने पास रख लिए हैं। अन्य यात्रियों ने भी टीटी को यही बात बताई।

विरोध करने पर कर दी मारपीट

टीटी ने जीआरपी सिपाहियों द्वारा रूपए लेकर यात्रियों को बिठाए जाने का विरोध किया। जिस पर जीआरपी के सिपाही नाराज हो गए और उन्होंने टीटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। टीटी का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी अंगूठी भी कहीं गिर गई। बोगी में सवार यात्री भी टीटी के साथ हो गए। अपने आप को घिरता देख जीआरपी के जवान दूसरी बोगी में चले गए। टूंडला स्टेशन पर उतरे यात्रियों ने बताया कि जीआरपी के सिपाहियों ने जबरन उनसे रूपए, आधार कार्ड छींन लिए। मारपीट भी की। टीटी का कहना है कि उन्होंने घटना की जानकारी साहिबाबाद और टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी है।