11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
बारिश से सुहागनगरी का हुआ ये हाल कि लोगों का निकलना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो
Play video

बारिश से सुहागनगरी का हुआ ये हाल कि लोगों का निकलना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

जरा सी बारिश में जलमग्न हुईं गलियां, जगह-जगह हुआ जलभराव।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 2:46 PM IST

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जब से नगर निगम बना है तब से लेकर आज तक समस्याएं जय की तस बनी हुई हैं। शहर के हालात ये हैं कि जरा सी बरसात होने पर शहर की गलियां जलमग्न हो जाती हैं। इसकी बानगी गुरूवार रात्रि हुई बरसात के दौरान नजर आई। रात्रि में हुई बरसात में शहर की गलियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। हाल ये हुआ कि लोंगों को जलभराव के बीच से निकलने को विवश होना पड़ा।

खुल गई नगर निगम की पोल

शहर में उस समय भी यही स्थिति थी जब फिरोजाबाद नगर पालिका था और अब भी यही हालत है जब नगर निगम बन गया है। शहरवासियों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद शहर की बदहाल स्थिति में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। जो जलभराव की समस्या पहले थी वही समस्या आज भी बरकरार बनी हुई है।

प्रमुख बाजारों में भर जाता है पानी

जरा सी बारिश होने पर शहर के प्रमुख बाजारों के हालात बद से बदतर हो जाते हैं। शहर के मैन रोड स्थित चन्द्रशेखर मार्केट, शास्त्री मार्केट के अलावा जलेसर रोड, कोटला रोड समेत अन्य मार्गो पर जलभराव हो जाता है। नगर निगम द्वारा शहर के ड्रैनेज सिस्टम को ठीक नहीं किया जा सका है। इसके चलते शहरवासियों को नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड रहा है।