17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद
नलकूप आॅपरेटर ने दिखाई दबंगई, भाजपा पार्षद के साथ की मारपीट, देखें वीडियो
Play video

नलकूप आॅपरेटर ने दिखाई दबंगई, भाजपा पार्षद के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

— थाना दक्षिण क्षेत्र के पेमेश्वर गेट का मामला, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग।

Google source verification

फिरोजाबाद। रसूलपुुर क्षेत्र में नलकूप की शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा पार्षद की आॅपरेटर ने पिटाई कर दी। मामले को लेकर मोहल्ले में तनाव पैदा हो गया। मामले को लेकर पार्षद ने आॅपरेटर के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। साथ ही जंजीर लूटने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

थाना दक्षिण क्षेत्र का है मामला
शहर के वार्ड नंबर 50 नया रसूलपुर में भाजपा के अजय कुमार गुप्ता पार्षद हैं। विगत कई दिनों से नलकूप खराब पड़ा हुआ था। मामले को लेकर उन्होंने नगर निगम में नलकूप ठीक कराए जाने की मांग की थी। आॅपरेटर बंटी यादव ने रात भर नलकूप चलाया। दूसरे दिन सुबह पार्षद नलकूप पर जानकारी करने के लिए गए थे। तभी आरोप है कि आॅपरेटर अपने दो साथियों के साथ लाठी, डंडे लेकर मौके पर आ गया और मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के बाद आरोपी भागा
पार्षद के साथ मारपीट होने की जानकारी होने पर अन्य भाजपाई मौके पर पहुंच गए। उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। भाजपाइयों के साथ थाने पहुंचे पार्षद का कहना है कि वह नलकूप चलाने का टाम टेबल पूछने के लिए गए थे। तभी आॅपरेटर ने उनकी पिटाई कर दी। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।