2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
छेड़खानी का विरोध किया तो वृद्ध को दबंगों ने लाठियों से पीटा, देखें वीडियो
Play video

छेड़खानी का विरोध किया तो वृद्ध को दबंगों ने लाठियों से पीटा, देखें वीडियो

घायल वृ़द्ध को पुलिस उपचार के नाम पर साथ ले गई और जिला अस्पताल के गेट के बाहर छोड़ दिया।
Google source verification

फिरोजाबाद। जिले में एक वृद्ध को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। थाना उत्तर क्षेत्र झलकारी नगर निवासी यादराम के मोहल्ले में एक युवती के साथ कुछ युवक छेड़खानी कर रहे थे। जब बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो दबंग उसे खींचकर ले गए और लाठी डंडों से पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया। यादराम ने बताया कि दबंगों ने उनके सिर पर वार किया जिससे खून बहने लगा और वे गिर पड़े। उसके बाद उन्हें कोई होश नहीं रहा। जब उनकी आंखें खुलीं तो वे अस्पताल में थे। उन्होंने बताया कि मारने वाले लोगों में ककरउ के दो तीन मुस्लिम युवक और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उन्हें इलाज के नाम पर गाड़ी में डालकर ले गई और जिला अस्पताल के गेट पर छोड़कर चली गई। पुलिस ने न तो आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही उसके परिजनों को घटना की कोई जानकारी दी। जब पीड़ित को होश आया तब उसने परिवार वालों को घटना की सूचना दी।