26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
वीडियोः तालाब के दलदल में शव को खोजने के लिए पुलिस ने की ऐसी हरकत, जिसे सुनकर चौंक जाएंगे आप
Play video

वीडियोः तालाब के दलदल में शव को खोजने के लिए पुलिस ने की ऐसी हरकत, जिसे सुनकर चौंक जाएंगे आप

थाना दक्षिण इलाके की घटना, दलदल में गिरे युवक की हुई मौत, अभी तक नहीं मिल सका शव
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 31 Jul 2018, 7:27 PM IST

फ़िरोज़ाबाद। थाना दक्षिण इलाके के गुंडा वाला बाग स्थित खाली पड़े कई पौधों के बीच में बने एक बड़े तालाब के दलदल में राजबीर डूब गया था। लाश की शव की तलाश में परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति के शव को निकालने के लिये राजवीर के साथी राहुल ही को तालाब के दलदल में घुसा दिया। दलदल में साथी के शव की खोज में गया युवक स्वयं ही दलदल में फंस गया। बाद में लोगों ने उसे बाहर निकाला।

मजदूरी करता था मृतक
परिजनों के अनुसार राजवीर मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसके साथी उसे घर से बुलाकर ले गए थे। बताया जाता है कि उन्होंने वहां बैठकर शराब का सेवन किया। अधिक शराब पीने के कारण वह तालाब की ओर चला गया और उसी में गिर गया। रात को डर की वजह से दोस्तो ने जानकारी नही दी। सुबह जैसे ही इनका नशा उतरा तो राहुल ने बताया कि राजवीर पानी में रात को ही डूब गया है। यूपी 100 को घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर जुट गई हजारों की भीड़
सूचना दी गई जिससे पुलिस तत्काल मौके पर आई और शव को तलाशने में लगी हजारों की संख्या में भीड़ आसपास जमा हो गई पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने काफी देर तक शव के खोजने की जानकारी की लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी शव की बरामदगी नहीं हो सकी। पुलिस अभी भी शव की तलाश कर रही है।