2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद
कासगंज के बाद इन शहरों में निकाली गई तिरंगा यात्रा
Play video

कासगंज के बाद इन शहरों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

टूंडला में हिन्दू युवा वाहिनी और बजरंग दल ने बिना अनुमति निकाली तिरंगा यात्रा, यात्रा के दौरान पुलिस से हुई झड़प।

Google source verification

फिरोजाबाद। कासगंज में तिरंगा यात्रा का बवाल अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हो पाया है कि फिरोजाबाद, टूंडला , शिकोहाबाद समेत ब्रज के तमाम शहरों में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल और हिन्दू युवा वाहिनी ने बगैर अनुमति तिरंगा यात्रा निकाली। संगठन के लोगों का कहना था कि कासगंज हिंसा में चंदन गुप्ता की हत्या के विरोध में वे तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। हालांकि कासगंज घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। इस बीच हिंदूवादी संगठनों और पुलिस की यात्रा को लेकर कहासुनी भी हुई। हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर चलने वाले ये लोग लगातार भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।