
हापुड़।जहां एक तरफ सावन के माह में शुरू होते ही वेस्ट यूपी के हापुड़ समेत अन्य जिलों को कांवड़ मार्ग होने के चलते पुलिस को सतर्क रहने के आदेश दिए गए है। जिससे वह कांवड़ियों को रास्ते में आने वाली समस्या को दूर कर सकें। लेकिन हापुड़ में एक पुलिसवर्दी पहने जवान खुद ही इस हालत में घुमता दिखार्इ दिया।जिसके चलते लोगों ने उसे पकड़कर रोड क्राॅस कराया। दरअसल यह पुलिसकर्मी नशे में धुत्त होकर घुम रहा था।
कांवड़ ड्यूटी में तैनात एक होमगार्ड शराब के नशे में धुत होकर रेलवे स्टेशन के बीच रोड पर ड्रामा करते दिखाई दे रहा है।ये होमगार्ड शराब के नशे में इतना धुत्त हो गया की उसको ये तक नहीं पता था की उसको कहा जाना है।उसने वर्दी भी पहनी हुई है। होमगार्ड शराब के नशे मे वर्दी कि गरिमा तक भूल गया।नशे में ये होमगार्ड इतना टल्ली है कि आते जाते। जिसे देखा उसके साथ जमकर गाली गलोच कर रहा है।आप देख सकते है कैसे शराब के नशे में धुत होमगार्ड हापुड़ रेलवे स्टेशन पर गिरता पड़ता घूम रहा है।घंटो तक इसी तरह अपनी ड्यूटी छोड़कर शराब के नशे में घूमता रहा है और फिर बाद में जाकर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। बताया जा रहा है की इस होमगार्ड का नाम देशराज है और ये हापुड़ के थाना हाफिजपुर में तैनात है कावड़ ड्यूटी होने के बावजूद ये ड्यूटी पर नहीं गया और रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में धुत होकर ऐसे ही घूमता रहा काफी देर घूमने के बाद शराब के नशे में टल्ली पुलिसकर्मी हापुड़ रेलवे स्टेशन पर जाकर सो गया।